Request a call back

Join NOW to get access to exclusive study material for best results

Class 6 NCERT Solutions Hindi Chapter 8 - Aese Aese

Aese Aese Exercise प्रश्न-अभ्यास

Solution 1

सड़क के किनारे एक सुंदर फ्लैट में बैठक का दृश्य। उसका एक दरवाजा सड़क वाले बरामदे में खुलता है। बरामदे में रंग-बिरंगे फूलों की क्यारियाँ रखी है, अंदर बैठक में दीवारों पर हल्का पीला रंग लगा है। एक तरफ़ सोफे-सेट और दूसरी तरफ़ टी.वी रखा हुआ है। टी.वी के पास में एक छोटी मेज पर गुलाबी कपड़ा बिछा है उस पर एक फोन रखा है। 

Solution 2

मोहन को पेट में दर्द हो रहा था जिसका कारण भी पता नहीं चल रहा था। इस वजह से वह कल स्कूल भी नहीं जा पाएगा न जाने क्या बीमारी हो गई है। यह सोच-सोचकर मोहन की माँ घबरा रही थी।  

Solution 3

निम्नलिखित बहानों को मास्टरजी अच्छी तरह से जानते थे - 

1. पेट में दर्द। 

2. सिर में दर्द। 

3. चक्कर आना व जी घबराना। 

4. होमवर्क की कॉपी घर भूल आना। 

Solution 4

मैं : मोहन, कैसे हो? 

मोहन : ठीक नहीं, कुछ दिनों से पेट में बहुत दर्द है। 

मैं : डॉक्टर को दिखाया? 

मोहन : हाँ, परंतु कोई कारण पता चल नहीं रहा है। 

मैं : समस्या गंभीर है! अपना ख्याल रखना। 

Solution 5

'नाटक' शब्द का आम ज़िंदगी में तब इस्तेमाल किया जाता हैं जब कोई दिखावा कर रहा होता है।

Aese Aese Exercise भाषा की बात

Solution 1

 

विधिवाचक वाक्य 

रुथ ने कपड़े अलमारी में रखे।

निषेधवाचक वाक्य 

रुथ ने कपड़े अलमारी में नहीं रखे।

प्रश्नवाचक वाक्य 

क्या रुथ ने कपड़े अलमारी में रखे दिए? 

आदेशवाचक  

वाक्य  

रुथ कपड़े अलमारी में रखो।

 

Be a Top Scorer in the Exam with Test Series and Test Generator!

Enrol Now
×